नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री को लिखा खत, मांगी पाकिस्तान जाने की अनुमति

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री को खत लिखा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने खत में विदेश मंत्री एस जयशंकर से करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
इसके अलावा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा है। इसमें भी उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति मांगी।
Congress leader Navjot Singh Sidhu writes to External Affairs Minister, S Jaishankar requesting permission to visit Pakistan, for the inauguration of #KartarpurCorridor pic.twitter.com/BBiykz2Jrp
— ANI (@ANI) November 2, 2019
Congress leader Navjot Singh Sidhu also writes to Punjab Chief Minister, Captain Amarinder Singh seeking permission to visit Pakistan, for the inauguration of #KartarpurCorridor https://t.co/wU8nk5A2I4 pic.twitter.com/y0lkv7NoaE
— ANI (@ANI) November 2, 2019
पाकिस्तान जाने के लिए केंद्र से मंजूरी का इंतजार
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने शनिवार को कहा कि उनके पति 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान जाने के लिए केंद्र से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके पति को पाकिस्तान की इमरान खान सरकार से विशेष निमंत्रण मिला था।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सिद्धू की पत्नी ने कहा कि उन्होंने मंजूरी के लिए आवेदन किया है क्योंकि उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के कार्यालय से विशेष निमंत्रण मिला था। यदि उन्हें मंजूरी और अनुमति मिल जाती है, तो वह निश्चित रूप से जाएंगे पाकिस्तान जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS