पंजाब में हार के बाद सिद्धू ने सोनिया को दिया इस्तीफा, ट्वीट कर बोला...

पंजाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ट्वीट (Sidhu tweet resignation) कर यह इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा। सिद्धू का यह इस्तीफा सोनिया गांधी द्वारा पांचों राज्यों में कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों के इस्तीफे की तुरंत मांग के बाद किया गया है। चर्चा है कि जल्द ही अन्य चार राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष भी सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज सकेंगे। वहीं आज भगवंत मान (New Punjab Cm Bhagwat Mann) कुछ ही घंटों में पंजाब के नये सीएम के रूप में शपथ लेंगे। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
दरअसल, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) होने से पहले ही पंजाब के कांग्रेस खेमें में आंतरिक कलह शुरू हो गई थी। जिसके बाद एक के बाद एक इस्तीफे और वापसी का दौरान जारी रहा। इसबीच कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम की कुर्सी देने के साथ ही उन्हें अगला मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी बनाया। इस पर सिद्धू ने नाराजगी जताई थी, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें मनाने का दावा किया। चुनाव भी हुए, लेकिन कांग्रेस को इसमें भारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को पंजाब चुनाव में 18 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी से लेकर मुख्य चेहरा नवजोत सिंह सिद्धू समेत कद्दावर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।
आप ने बनाई पंजाब में सरकार, भगवंत मान लेंगे शपथ
दिल्ली के बाद आप ने पूर्ण बहुमत से पंजाब में अपनी सरकार बनाने जा रही है। कुछ ही घंटों में यहां से भगवंत मान पंजाब के नये सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए पार्टी ने बड़े इंतजाम किये हैं। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया समेत विपक्ष के भी कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS