Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन माता के जयकारों गूंजे देवी के धाम, मां वैष्णो के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन माता के जयकारों गूंजे देवी के धाम, मां वैष्णो के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम
X
देश के कई मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धा के साथ श्रद्धालु (Devotees) मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। और मंदिर के चारों ओर जयकारे गूंज रहे है।

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व (Navratri Festival) की आज से उत्साह के साथ शुरुआत हो गई है। इसके चलते देश के कई मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धा के साथ श्रद्धालु (Devotees) मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। और मंदिर के चारों ओर जयकारे गूंज रहे है। आज नवरात्रि पर्व का पहला दिन है। शारदीय नवरात्रि उत्सव देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित है।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Temple) में भक्तों की हुजूम उमड़ा। अधिकारियों ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi Shrine Board) ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।

वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झंडेवालान मंदिर (Jhandewalan Temple) के दृश्यों में भक्तों को मां दुर्गा की पूजा करते देखा गया। यहां श्रद्धालुओं की सुबह-सुबह लंबी कतारे देखी गई। जिसके कारण लोगों जाम का भी सामना करना पड़ा। वही ऐसा ही कालका जी मंदिर ( Kalka Ji Temple) और छतरपुर मंदिर में देखने को मिला।

छतरपुर मंदिर(Chhatarpur Temple) दिल्ली के पुजारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए त्योहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है, हम शैलपुत्री के नाम से पूजा करते हैं। आज मां दुर्गा की पूजा करने वालों की मनोकामना पूरी होती है। छतरपुर मंदिर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।

Tags

Next Story