NCP को झटका देकर BJP में शामिल हुए उदयनराजे, जानें इनके बारे में

NCP को झटका देकर BJP में शामिल हुए उदयनराजे, जानें इनके बारे में
X
चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ रही है। नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। अब महाराष्ट्र में एनसीपी के सांसद व शिवाजी के वंशज उदयनराजे भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

महाराष्ट्र के सतारा से नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करके उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अमित शाह व देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में उदयनराजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

जानिए इनके बारे में

वह छत्रपति शिवाजी महराज के वंशज हैं। वह छत्रपति उपाधि के 13 वें धारक हैं। जिसे शिवाजी महाराज ने अपने राजतिलक के समय 1674 में स्थापित किया था।

इससे पहले 2009, 2014, 2019 में उदयनराजे लोकसभा में एनसीपी पार्टी के टिकट पर चुनकर जा चुके हैं। उदयनराजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चार सांसदों में से एक थे। वह 17वीं लोकसभा में सतारा लोकसभा क्षेत्र से चुनकर गए थे।

उससे पहले वह महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं एवं महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल नें (राज्य मंत्री) राजस्व विभाग भी रह चुके हैं।1999 में वह शरद लेवहे के मर्डर में मुख्य आरोपी भी रह चुके जिके हैं। जिसके लिए उन्हें 18 महीने हिसारत में गुजारने पड़े थे। जिसके बाद उन्हें मर्डर केस से बरी कर दिया गया था।

उनके रैवये के लिए उन्हें सतारा में दबंग सांसद के तौर पर भी जाना जाता है। वह किसी भी सरकारी विभाग में जाकर सख्ती से काम कराने में माहिर हैं। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वाइरसल हो चुके हैं।जि

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story