बदायूं कांड: एनसीडब्ल्यू की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, मुख्य आरोपित की तलाश में उत्तराखंड में पुलिस की दबिश

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 50 वर्षीय महिला की गैंगरेप के बाद की गई हत्या ने एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर दिया है। पीड़ित परिवार से मुलाकत के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंचीं हैं। चंद्रमुखी देवी ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकत की। चंद्रमुखी देवी ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चंद्रमुखी देवी ने कहा है कि मैं पीड़िता के परिवार से मिलने आई हूं। घटना की विस्तृत जानकारी के लिए मैंने एसएसपी के साथ बैठक करके जानकारी ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ शुरू से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त हैं। हमें भरोसा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने बदायूं दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद तत्काल संज्ञान लिया है।
बदायूं के उघैती का मामला
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बदायूं के उघैती में महिला के साथ पहले गैंगरेप किया। इसके बाद महिला के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली हैवानियत की गई। इस मामले के संबंध में मुख्य आरोपित महंत सत्यनारायण दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को उत्तराखंड भेजा गया। फरार मुख्य आरोपित महंत सत्यनारायण दास को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनाई गईं हैं। लगातार पुलिस महंत की गिरफ्तारी के लिए चंदौसी समेत बरेली और बदायूं के कई इलाकों में दबिश दे रही है।
दो आरोपितों की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस महिला के साथ हैवानियत करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इन आरोपियों से मामले के संबंध में रातभर पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को वेदराम और जयपाल से पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां भी मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS