Live-in Relationships पर NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा का बड़ा बयान, बोलीं- सिर्फ लड़कियां नहीं, परिवार भी जिम्मेदार

Live-in Relationships पर NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा का बड़ा बयान, बोलीं- सिर्फ लड़कियां नहीं, परिवार भी जिम्मेदार
X
Nikki Murder Case: लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लिव-इन-रिलेशन के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं, परिवार भी जिम्मेदार है।

Nikki Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली कई लड़कियों की हत्या के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में पहले श्रद्धा वॉकर हत्याकांड और अब निक्की यादव का मर्डर केस। श्रद्धा और निक्की दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। इसको लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लिव-इन-रिलेशन के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं, परिवार भी जिम्मेदार है।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा हमें लगता है कि लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाए तो इस तरह की घटनाओं में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर पुलिस और परिवार दोनों को ध्यान देना चाहिए। परिवार को लिव-इन रिलेशन को स्वीकार करना चाहिए। हम मामले में सभी बड़ी कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा NCW ने पुलिस रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में लिव-इन-रिलेशन में रह रही निक्की यादव की उसी के प्रेमी साहिल गहलोत गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल गहलोत ने अपनी सगाई के कुछ घंटे बाद ही निक्की यादव की हत्या की थी। आरोपी ने निक्की यादव की हत्या 9 फरवरी को की थी। इसके बाद उसके शव को ढाबे के फ्रिज में रख कर दिया था और फिर अगले दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।

आरोपी ने वारदात का खुलासा तब हुआ जब साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद 14 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि गहलोत ने स्वीकार किया कि वह निक्की के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर हां-ना के बीच फंसा था। पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि वह घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव के किराए वाले मकान से निकला था, लेकिन सगाई के थोड़ी देर बाद ही 9 फरवरी को निक्की के घर आया और रात वहीं बिताई थी।

Tags

Next Story