नाइजीरिया में हथियारों से लैस भीड़ ने दो जेलों पर किया हमला, करीब 2000 कैदी फरार

नाइजीरिया में हथियारों से लैस भीड़ ने दो जेलों पर किया हमला, करीब 2000 कैदी फरार
X
दंगा रोधी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

नाइजीरिया में दो जेलों में से करीब 2 हजार कैदी भाग गए। इन दो जेलों पर भीड़ ने हमला किया था, इसी वजह से कैदी फरार होने में कामयाब हो गए।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ करीब 15 दिन से चल रहे प्रदर्शनों की वजह से उपजी अशांति को दबाने के लिए लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू का ऐलान किया है।

दंगा रोधी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि ने लोगों की जिंदगी, संपत्ति को और नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस बल अब कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।

लागोस के राज्य के गवर्नर बाबाजीडे सानवो-ओल्यू ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यह प्रदर्शन हमारे समाज की सलामती के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मंगा ने बीते मंगलवार कहा कि हथियारों से लैस भीड़ ने दो जेलों पर हमला कर दिया। इसके बाद से 1993 कैदी गायब हैं। यह पता नहीं है कि हमले से पहले जेल में कुल कितने कैदी थे।

Tags

Next Story