VHP नेता साध्वी प्राची का विवादित बयान, बोलीं- सबसे बड़े रेपिस्ट थे नेहरू

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की नेता और अपने भड़काऊ भाषणों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची ने भारत में सभी समस्याओं के लिए नेहरू-गांधी को परिवार दोषी ठहराया है। टाइम नाऊ के मुताबिक साध्वी प्राची ने कहा है कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं कि भारत रेप की राजधानी बन गई है, उसे शर्म आनी चाहिए। सबसे बड़ा तो रेपिस्ट नेहरू था।
नेहरू खानदान, इसकी जांच होनी चाहिए। मैं ज्यादा नहीं कहूंगी लेकिन राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। आतंकवाद, नक्सलवाद, बलात्कारी ये घटनाएं जो आज दिखाई दे रही हैं वो सब नेहरू परिवार की देन हैं। उसका ही तो परिणाम सारे देशवासी भोग रहे हैं। इसके अलावा साध्वी प्राची ने उन्नाव बलात्कार और हत्या मामले के आरोपियों के लिए भी तत्काल हैदराबाद में गुनहागारों के हुए एनकाउंटर की तरह उनकी मौत की मांग की है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशना
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को वायनाड में कहा था कि भारत की राजधानी बलात्कार की राजधानी बन गई है। इस बात का अफसोस है कि देश अपनी बेटियों और बहनों की देखभाल करने में सक्षम नहीं है। इसके अलावा राहुल गांधी ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पीएम मोदी पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की राजधानी को दुनिया में बलात्कार राजधानी के रूप में जाना जाता है। विदेशी राष्ट्र यह सवाल पूछ रहे हैं कि भारत अपनी बेटियों और बहनों की देखभाल क्यों नहीं कर पा रहा है। भाजपा के एक यूपी विधायक एक महिला के साथ बलात्कार में शामिल हैं और प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं कहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS