नेपाल ने भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, ITBP के जवानों ने माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में रिपब्लिक डे मनाया

भारत (India) आज आपना 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) मना रहा है। ऐसे में नेपाल (Nepal) की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Prime Minister Sher Bahadur Deuba) और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। इसके अलावा भी कई देशों ने भारत को गणतंत्र दिवस हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Nepal President Bidya Devi Bhandari, PM Sher Bahadur Deuba, & Foreign Minister Dr. Narayan Khadka, extend felicitations on the occasion of the 73rd #RepublicDayIndia pic.twitter.com/ZKZVjh6oBc
— ANI (@ANI) January 26, 2022
आईटीबीपी के जवानों ने माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया
जम्मू कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास भारी बर्फ के बीच सुरक्षाबल के जवान पेट्रोलिंग करते हुए दिखाई दिए। तो वहीं लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।
#WATCH लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। #RepublicDay pic.twitter.com/VcZPhY57p0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2022
73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजौरी में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी सड़कों पर गाड़ियों की चेकिंग करते हुए दिखाई दिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई ने बताया कि शहर में हर जगह चेक पोस्ट लगा रखे हैं। सख़्ती के साथ गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। पुलिस बलों के द्वारा जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS