नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कोरोना पर भी हुई चर्चा

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कोरोना पर भी हुई चर्चा
X
आज भारत अपना 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बीच देश दुनिया के तमाम नेताओं की तरफ से बधाइयां दी जा रही है। वहीं तनाव के बीच नेपाल और भारत के प्रधानमंत्री के बीच 10 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई।

आज भारत अपना 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बीच देश दुनिया के तमाम नेताओं की तरफ से बधाइयां दी जा रही है। वहीं तनाव के बीच नेपाल और भारत के प्रधानमंत्री के बीच 10 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की पीएम को शुभकामनाएं दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली शर्मा के बीच 10 मिनट तक बातचीत हुई है। दोनों के बीच कोरोना को लेकर चर्चा हुई। दोनों देशों ने तनाव को लेकर भी चर्चा की।

वहीं दूसरी तरफ भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर नेपाल के अलावा चीन ने भी शुभकामनाएं देशवासियों को दी है। बांग्लादेश ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बधाइयां दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों भारत और नेपाल के बीच कई मामलों को लेकर विवाद सामने आए। जिसमें चीन का जवाब माना जा रहा है। सबसे पहले चीन के प्रधानमंत्री ने संसद में तीन इलाकों को नेपाल का बताया। जिसके बाद उस प्रस्ताव को वापस ले लिया गया। लगातार नेपाल भारत पर गलत बयान बाजी कर रहा है।

जानकारी के लिए बता दें चीन ने भी स्वतंत्रता दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दी है। भारत में रह रहे चीन के राजदूत सन वेईडोंग ने जानकारी देते हुए कहा कि ने कहा कि भारत और भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही कहा कि दोनों देश शांति और निकट साझेदारी के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। सन वेईडोंग ने कहा कि उम्मीद करते हैं। प्राचीन सभ्यता वाले दो महान देश शांति और निकट साझेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे और प्रगति करेंग।

बता दे कि आज भारत अपना 74 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवीं बार तिरंगा लहराया और साथ ही देश को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने नेशनल हेल्थ और कोरोनावायरस को लेकर कई मुद्दों पर चर्चाएं की। वही बेटियों के लिए एक सुरक्षित कानून बने इसको लेकर भी संकेत दिए हैं।

Tags

Next Story