लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदने का नया वीडियो वायरल, देखकर दहल जाएगा दिल- प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदने का नया वीडियो वायरल, देखकर दहल जाएगा दिल- प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
X
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के द्वारा हिंसा के मामले में आशीष मिश्र सहित 14 लोगों पर हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को प्रदर्शनकारी किसानों को गाड़ी से रौंदने के आरोपी आशीष मिश्र के खिलाफ पुलिस हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आशीष मिश्र, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे हैं। इस बीच किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

इस नये वीडियो को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और एफआई के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों?

वायल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसानों के पीछे से एक आती है और उन्हें टक्कर मार देती है। टक्कर के बाद कुछ किसान जमीन पर गिर गए, वहीं कुछ बचने के इधर उधर भागे और मौके पर अफरातफरी को माहौल बन गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किसान हाथों में झंडे लिए आगे बढ़ रहे हैं, तभी पीछे एक जीप सायरन बजाते हुए आती है और कई किसानों को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है। वाहन की टक्कर के बाद एक बुजर्ग उछलकर बोनट पर जा गिरे और फिर जमीन पर गिर गए। वीडियो में जीप के पीछे एक एसयूवी भी दिख रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के द्वारा हिंसा के मामले में आशीष मिश्र सहित 14 लोगों पर हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story