New Year 2023: नए साल की पहली तारीख को LPG Gas Cylinder पर मिलेगी बड़ी राहत, इतने रुपये की हो सकती है कटौती

New Year 2023: नए साल की पहली तारीख को LPG Gas Cylinder पर मिलेगी बड़ी राहत, इतने रुपये की हो सकती है कटौती
X
नए साल पर सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस (LPG Price) की कीमतों में कटौती कर सकती हैं।

LPG Gas Cylinder Price: साल 2023 की शुरुआत रविवार से हो रही है। 1 जनवरी 2023 से ही कई नियमों में बदलाव भी होगा। लेकिन इसी बीच रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) खरीदने वालों को मोदी सरकार (Modi Govt) बड़ी राहत दे सकती है। सूत्रों से खबर है कि नए साल पर ही सरकार गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर सकती है। सरकारी तेल कंपनियां (Oil Marketing Company) महीने की पहली तारीख को समीक्षा बैठक करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर नए साल पर सरकारी तेल कंपनियां कीमतों में कटौती कर सकती हैं। गैस सिलेंडर की कीमत कई बार लोगों का बजट बिगाड़ देती है। लोग लंबे समय से गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अगर सिलेंडर की कीमतों में कमी आती है, तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

राजस्थान की गहलोत सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर दी राहत

राजस्थान में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 1 अप्रैल 2023 से राजस्थान में लोगों को रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिल जाएगा। जबकि जयपुर में एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत 1056 रुपए चल रही है। यानी गहलोत सरकार अगले साल आधे से भी कम कीमत पर लोगों को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अक्टूबर 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल हुआ करती थी। उस दौरान देश में रसोई गैस सिलेंडर 899 रुपये में मिलता था। तब से अब तक सरकार इस कीमत में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत अब घटकर 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। लेकिन अभी तक सरकार ने इसमें कटौती नहीं की है। उम्मीद है कि सरकार नए साल पर लोगों को 100 से 150 रुपये तक की राहत दे। दिल्ली में इस समय 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये है। मुंबई में 1052 रुपये और चेन्नई में 1068 रुपये है। बीती 6 जुलाई 2022 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Tags

Next Story