New Year Celebration Party Rules: मुंबई पुलिस ने 31 दिसंबर तक के लिए जारी किए नये नियम, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

New Year Celebration Party Rules (न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी के नियम): भारत में इस समय कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ दिनों में ही क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईय (New Year 2022) आने वाला है। जहां पर संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ पाबंदियां लगाई हैं, वहां पर भी लोगो कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी लिए मुंबई पुलिस ने 31 दिसंबर तक के लिए नए नियम जारी किए हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार से मुंबई में ये नियम लागू हो जाएंगे।
नये नियमों के अनुसार मुंबई के मॉल, होटल और दुकानों में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों में केवल 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकते हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि केवल पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही मॉल, दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में एंट्री कर सकते हैं।
थर्टी फर्स्ट की गश्त पर निगम की नजर रहेगी। इसके लिए 100 फ्लाइंग स्क्वायड को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 2 से 5 उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वायड) तैनात करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम के अधिकारी पुलिस के साथ होटल, रेस्टोरेंट, हॉल, पब और गश्ती दल का औचक दौरा करेंगे।
यदि, कोई भी व्यक्ति कोरोना नियमों का पालन नहीं करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जारी किए गए नियम क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर लागू रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, बताया गया है कि मुंबई में 31 दिसंबर की पार्टियों (न्यू ईयर पार्टी) के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी के नए फंड सामने आ रहे हैं। एनसीबी की कार्रवाई में 13 करोड़ रुपये की नशीला पदार्थ जब्त किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS