Gas Leak Case : एनजीटी ने विशाखापट्टनम गैस रिसाव को लेकर लगाया जुर्माना, एलजी पॉलीमर्स इंडिया से मांगे इतने करोड़

Gas Leak Case : एनजीटी ने विशाखापट्टनम गैस रिसाव को लेकर लगाया जुर्माना, एलजी पॉलीमर्स इंडिया से मांगे इतने करोड़
X
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बीते गुरुवार को गैस रिसाव की घटना के बाद राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने एलजी पॉलीमर्स इंडिया कंपनी पर 50 करोड़ रुपए का अंतरिम जुर्माना लगाया है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बीते गुरुवार को गैस रिसाव की घटना ने सबको हिला कर रख दिया। जिसके बाद राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने एलजी पॉलीमर्स इंडिया कंपनी पर 50 करोड़ रुपए का अंतरिम जुर्माना लगाया है। वहीं केंद्र सरकार और अन्य आला अधिकारियों से जवाब मांगा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनजीटी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहरीली गैस लीक की घटना के सिलसिले में एलजी पॉलीमर्स इंडिया पर 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि नियमों और अन्य वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है।

एनजीटी ने कहा कि इस घटना में कई लोगों की जान चली गई। पर्यावरण को नुकसान हुआ और जन स्वास्थ्य भी विफल नजर आया। ऐसे में हम एलजी पॉलीमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पर जुर्माना लगा रहे हैं। यह पूरी राशि कंपनी के मूल्य और उससे हुई क्षति की सीमाओं के संबंध में तय की जा रही है।

इस घटना के बाद 5 सदस्य जांच टीम का गठन किया गया है। जो 18 मई को अपनी रिपोर्ट सौंपी की जानकारी के लिए बता देगी। गैस रिसाव मामले में 11 लोगों की मौत हुई थी और वहीं एक हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए थे। जिसमें से 800 लोगों का अस्पताल में इलाज किया ज रहा है।

Tags

Next Story