असम में 12 घंटे के लिए नाइट कर्फ्यू, 28 जून से एक बार फिर पूरा शहर लॉकडाउन में होगा तब्दील

असम में 12 घंटे के लिए नाइट कर्फ्यू, 28 जून से एक बार फिर पूरा शहर लॉकडाउन में होगा तब्दील
X
असम में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने पूरे शहर में 12 घंटे के लिए नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। वहीं, 28 जून से एक बार फिर पूरा शहर लॉकडाउन में तब्दील किया जाएगा।

देश भर में लागू लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से कोरोना के संक्रमण केस की रफ्तार तेज हो चुकी है। हालांकि इस बीच कई जगहों पर सावधानियां तो बरती जा रही है, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है।

इस बीच असम सरकार संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर से पूरे शहर में लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रदेश के पूरे शहर में आज से 12 घंटे नाईट कर्फ्यू लागू किया जाएगा।

इसके बाद शनिवार से यानी 28 जून से एक बार फिर से पूरे शहर में लॉकडाउन लगाया जाएगा, जो एक सप्ताह यानी 12 जुलाई तक लागू रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद चीजों के लिए छूट दिया जाएगा।

हालांकि कितनी छूट दी जाएगी, इसके लिए अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एक सप्ताह के लिए इन जगहों पर होगा पाबंद

1. लॉकडाउन के दौरान खास इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

2. सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे।

3. पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बंद रहेगी और प्राइवेट गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

4. सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

कुल कोरोना केस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि असम में शुक्रवार को कोरोना के 276 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6, 646 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 9 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

हालांकि राहत की खबर है कि कुल कोरोना केस में से 4,033 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब 2601 एक्टिव केस हैं।

Tags

Next Story