निर्भया केस: दोषी की मां को आस, नहीं होगी बेटे को फांसी

निर्भया केस: दोषी की मां को आस, नहीं होगी बेटे को फांसी
X
निर्भया केस में आरोपी की मां को उम्मीद है कि उनके बेटे को होने वाली फांसी माफ कर दी जाएगी।

16 दिसंबर 2012 की वो काली रात जिसने देश के बच्चे से लेकर बूढ़ों को झझकोर कर रख दिया था। 16 दिसंबर यानि कल निर्भया के साथ हुई दरिंदगी को पूरे सात साल हो जाएंगे। निर्भया के साथ दुष्कर्म करने वाले राक्षस अभी भी जिंदा हैं। चारों दोषी विनय शर्मा, पवन गुप्ता, मुकेश सिंह, और अक्षय कुमार सिंह को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। फांसी को लेकर देशभर में हलचल तेज हो गई है। पूरा देश इस इंतजार में है कि कब उन दोषियों के खिलाफ ब्लैक वारंट जारी होगा। ऐसे में वहीं दोषियों में से एक दोषी की मां अपने बेटे की सजा माफ होने की आस लगा कर बैठी है।

विनय शर्मा की मां कहकर बुलाएं

दोषी विनय शर्मा की मां का कहना है कि उन्हें लोग विनय शर्मा की मां कहकर बुलाएं। फिलहाल उनके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। मीडिया जो चाहे लिख सकती है, उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता। विनय की मां इस आशा में हैं कि उनकी याचिका प्राधिकारियों तक पहुंचेगी और उनके बेटे को होने वाली फांसी माफ कर दी जाएगी। विनय का परिवार दिल्ली की झुग्गी बस्ती में रहता है और फल बेच कर अपना गुजारा कर रहा है।

विनय की मां आगे कहती हैं कि उन्होंने हर किसी के आगे हाथ जोड़कर देख लिया उन्हें निराशा के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा है। विनय की मां मीडिया से विनती करते हुए बोली की हमारा दर्द कोई नहीं समझ रहा है, हम बहुत ज्यादा परेशान हैं, कृप्या हमारे लिए कुछ अच्छा लिखो। वहीं विनय की पड़ोसी का कहना है कि उसने जो भी किया बुरा है, लेकिन है तो इनका बेटा ही दिल तो दुखेगा ही है।

16 दिसंबर 2012 की रात

राजधानी में 16 दिसंबर 2012 की रात को एक नाबालिग समेत छह लोगों ने एक चलती बस में 23 वर्षीय निर्भया का सामूहिक बलात्कार किया था और उसे मरने के लिए बस से बाहर सड़क किनारे फेंक दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story