निर्भया रेप केस : निर्भया के वो 4 दोषी जिन्हें 22 जनवरी को होगी फांसी

निर्भया रेप केस : आज निर्भया केस के चार दोषियों को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। 16 दिसम्बर 2012 को 6 लोगों ने निर्भया कांड को अंजाम दिया था। आज लगभग 7 साल बाद 4 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। जबकि एक आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी और एक अन्य नाबालिग दोषी को 2015 में रिहा कर दिया गया था।
आज पटियाला कोर्ट ने निर्भया कांड के चारों दोषी मुकेश सिंह, विनय शर्मा, पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 22 जनवरी को फांसी देने का डेथ वारंट जारी किया है। जाने कौन है चारो आरोपी जिन्हें होगी फांसी
विनय शर्मा- जिस दौरान बाकी अपराधी इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे थे उस दौरान विनय ही गाडी चला रहा था। विनय ने सजा काटने के दौरान जेल में अपनी जान देनी चाही थी हालांकि विनय को आत्महत्या करने से रोक लिया गया था। विनय एक जिम में काम किया करता था।
अक्षय ठाकुर- चौथा अपराधी अक्षय जो बिहार से भागकर दिल्ली आया था। दिल्ली में अक्षय की दोस्ती राम सिंह समेत अन्य अपराधियों से हुई। अक्षय ठाकुर ने शक जताया था कि जेल में उसकी हत्या की जा सकती है जिसके बाद उसे उपयुक्त सुरक्षा दी गई थी।
पवन गुप्ता- दूसरा अपराधी पवन गुप्ता जो रेहड़ी लगाकर फल सब्जियां बेचने का काम करता था। पवन अपनी सजा के दौरान पढाई कर रहा था। पवन अंडर ग्रेजुएट की पढाई कर रहा था।
मुकेश सिंह- तीसरा अपराधी था मुकेश शर्मा जो बस साफ करने का काम किया करता था। मुकेश ने उस दरिंदगी को करने के बाद निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा था।
एक अपराधी राम सिंह था जिसने जेल में ही फांसी लगा ली थी। दूसरा आरोपी अपराध के वक्त नाबालिग था, उसे 2015 में रिहाई मिल गई थी। नाबालिग व्यक्ति ही था जिसने बस में चढ़ने के लिए निर्भया और उसके दोस्त को कहा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS