Nirbhaya Case: दोषी विनय शर्मा ने LG से लगाई फांसी की सजा उम्रकैद में बदलने की गुहार

Nirbhaya Case: दोषी विनय शर्मा ने LG से लगाई फांसी की सजा उम्रकैद में बदलने की गुहार
X
दोषी विनय शर्मा से पहले दोषी पवन गुप्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल कर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की थी। जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

निर्भया गैंगरेप केस : निर्भया के चारों दोषियों में से एक विनय शर्मा ने सोमवार को अपने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। इसके लिए दोषी पवन शर्मा के वकील एपी सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के समक्ष अर्जी दाखिल की है।

बता दें कि 5 मार्च को दिल्ली की पटियला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी पर चढ़ाने का आदेश दिया है। कोर्ट के मुताबिक 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे दोषियों को फांसी दी जाएगी।

दोषी पवन गुप्ता ने भी की थी मांग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोषी विनय शर्मा से पहले दोषी पवन गुप्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल कर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की थी। जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

3 मार्च हो होनी थी फांसी

बता दें कि बीते सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी थी। पुराने डेथ वारंट के मुताबिक, सभी दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी की सजा दी जानी थी।

Tags

Next Story