Nirbhaya case : दोषियों की सजा पर बोलीं निर्भया की मां, 7 साल बाद भी नहीं हुई फांसी, जेल प्रशासन ने उठाया सही कदम

निर्भया मामले में दोषियों को तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद निर्भया की मां ने इस कदम का स्वागत किया है। सोमवार को निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था, सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में फैसला दिया था। अब तक 7 साल हो गए हैं, लेकिन दोषियों को फांसी नहीं दी गई है। उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों को सही बताते हुए कहा कि इसे बहुत पहले ही किये जाने की जरूरत थी।
इससे पहले तिहाड़ जेल विभाग ने निर्भया कांड के दोषियों को अवगत कराया था कि अब सिर्फ सात दिन बाकी हैं। अगर वह इन दिनों में राष्ट्रपति के पास दया याचिका नहीं भेजते हैं तो उनको फांसी की सजा हो जाएगी। इसी क्रम में तिहाड़ जेल प्रशासन ने चारों दोषियों को लिखित में नोटिस जारी किया था।
दोषियों को राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने अंतिम मौका दिया गया है, इसके लिए उनके पास सिर्फ सात दिन वक्त बचा हैं। ऐसे में तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें आगाह किया है कि अगर उन्होंने एक हफ्ते में दया याचिका नहीं डाली तो उन्हें फांसी दे दी जाएगी।
क्या है मामला
23 साल की छात्रा से 16 दिसंबर 2012 की रात में दक्षिण दिल्ली में छह लोगों ने चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म कर बड़ी निर्ममता के साथ उसकी हत्या का प्रयास किया था। छात्रा की 29 दिसंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद इस हत्याकांड से पूरा देश उबल उठा था। मामले के एक आरोपी राम सिंह ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी । इसके अलावा वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में तीन साल की सजा काटने के बाद छोड़ दिया गया था। जबकि चार आरोपी अब भी तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS