निर्मला सीतारमण ने ममता के जनमत संग्रह संबंधी बयान की निंदा की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने की मांग करने को लेकर ममता बनर्जी की निंदा की है।
ममता के बयान पर टिप्पणी करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम कभी भी अपने मामलों में तीसरे पक्ष या अंतरराष्ट्रीय मंचों का हस्तक्षेप नहीं चाहते। लेकिन उन्होंने घरेलू मामले में संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप की मांग की।
Finance Minister Nirmala Sitharaman on WB CM Mamata Banerjee's remark on #CitizenshipAct: I totally condemn her statement. And it is irresponsible of a chief minister to talk like that. pic.twitter.com/Aumv7JoEv9
— ANI (@ANI) December 20, 2019
क्या उन्हें भारत के संस्थानों में कोई विश्वास नहीं है? वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं उनके बयान की पूरी तरह से निंदा करती हूं। इस तरह की बात करना मुख्यमंत्री के लिए गैर जिम्मेदाराना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS