भारत-चीन सीमा विवाद: निर्मला सीतारमण बोली हैरान हूं, गणेश भगवान की मूर्ति तक मंगवाई जाती है चीन से

भारत-चीन सीमा विवाद: गलवान में भारत-चीन विवाद के बाद पूरे देश में चीनी सामानों के बहिष्कार पर जोर दिया जा रहा है। इसी मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे देश में गणेश भगवान की मूर्ति भी चीन से मंगवाई जा रही है। इसकी जरूरत मुझे समझ नहीं आ रही। बता दें कि वित्त मंत्री तमिलनाडु में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।
मिट्टी की मूर्ति भी चीन से क्यों मंगवानी
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे देश में जो चीजें नहीं हैं, उसे चीन से मंगवाना समझ आता है। लेकिन मिट्टी की मूर्ति की हमारे देश में कोई कमी नहीं है, फिर गणेश भगवान की मूर्ति भी हम चीन से क्यों मंगवाते हैं?
उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी में देश के लोकल कुम्हार गणेश जी की मूर्ति बनाते हैं। लेकिन आजकल गणेश जी की मूर्ति भी हम चीन से मंगवाते हैं। क्या भारत के कुम्हार अब गणेश भगवान की मूर्ति नहीं बना सकते?
आयात पर किया जाएगा विचार
वित्तमंत्री ने कहा कि भारत देश ऐसी कई चीजें हैं जिसे चीन से मंगवाने की जरूरत नहीं है। इस पर विचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान, साबुन बॉक्स, प्लास्टिक की वस्तुएं देश में भी बनते हैं। इन्हें चीन से मंगवाने की जरूरत नहीं है। हमें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपने आप को सजग बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS