नितिन गडकरी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले हमारे कुछ राज्यों के पास नहीं हैं अगले महीने वेतन देने के पैसे

नितिन गडकरी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले हमारे कुछ राज्यों के पास नहीं हैं अगले महीने वेतन देने के पैसे
X
नितिन गडकरी ने कहा की आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी संकट का सामना कर रही है। इसी कारण आर्थिक युद्ध में शुरू हो गया है। वर्तमान समय में बहुत कठिनाइयां हैं। बहुत संकट है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव, गरीब, मजदूर एवं किसान संकट में हैं। हमारे उद्योग संकट में हैं।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी संकट के चलते केंद्र की मोदी सरकार को इस वित्तीय वर्ष में लगभग 10 लाख करोड़ का राजस्व कम आएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच हमारे कुछ राज्य सरकारों के पास अगले महीने की सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए कहीं। नितिन गडकरी ने कहा की आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी संकट का सामना कर रही है। इसी कारण आर्थिक युद्ध में शुरू हो गया है। वर्तमान समय में बहुत कठिनाइयां हैं। बहुत संकट है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव, गरीब, मजदूर एवं किसान संकट में हैं। हमारे उद्योग संकट में हैं।

यहां तक कि हमारी कुछ राज्य सरकारों के पास अगले महीने का वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। इस ववत केंद्र सरकार पर भी संकट बड़ा है। राजस्व में कमी आई है। हमारा 200 लाख करोड़ रूपये का जीडीपी है। उसका 10 फीसदी करीब 20 लाख करोड़ रूपये का पैकेज हमने उद्योगों, किसानों एवं सबके लिए दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 10 लाख करोड़ रूपये राजस्व कम आयेगा।

इसमें कमी आएगी तो 200 लाख करोड़ रूपये में से 30 लाख करोड़ रूपये अगर ऐसे गए तो कितनी विकट स्थिति होगी? आप समझिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही कोरोनावायरस की दवा आ जाएगी। लेकिन तब तक हमें इससे लड़ना होगा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तो हम जीतेंगे ही, लेकिन हमें कोरोना वायरस में जीवन जीने की पद्धति समझनी होगी।

Tags

Next Story