Nitish Kumar Oath Ceremony Date & Time : छठ महापर्व से पहले नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये है तारीख और समय, अब तक बने हैं इतने बार राज्य के सीएम

Nitish Kumar Oath Ceremony Date & Time : छठ महापर्व से पहले नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये है तारीख और समय, अब तक बने हैं इतने बार राज्य के सीएम
X
Nitish Kumar Oath Ceremony Date & Time : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद अब सरकार बनाने की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं।

Nitish Kumar Oath Ceremony Date & Time : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद अब सरकार बनाने की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। इसी बीच नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चाएं तेज है कि आखिर कौन सी तारीख को कितने बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में दिवाली के बाद और छठ महापर्व से पहले नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।नीतीश कुमार 15 या 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अभी तक समय तय नहीं किया गया है कि आखिर कितने बजे वह शपथग्रहण समारोह होगा।

लेकिन अभी तक बीती जितनी बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह पूरा कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 10 से 11 के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ अन्य विधायक भी शपथ ले सकते हैं।

नीतीश कुमार ने वर्ष 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। लेकिन विधायकों का समर्थन नहीं मिलने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 2005 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर वो मुख्यमंत्री बने। 2014 में लोकसभा चुनावों में जदयू के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर नीतीश ने नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि, एक साल से भी कम समय में वह सत्ता में लौट आए। बिहार चुनवा परिणाम में जेडीयू को सिर्फ 43 सीटें मिलीं। साल 2015 में नीतीश कुमार की जेडीयू और लालू प्रसाद की आरजेडी ने महागठबंधन बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत मिली। हालांकि, उन्होंने जुलाई 2017 में इस्तीफा दे दिया। जब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम था। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हालांकि, भाजपा के समर्थन से अगले दिन एक नई सरकार बनाई। वो सीएम बने रहे।

Tags

Next Story