Noida Auto Expo 2023: आज से नोएडा में ऑटो एक्सपो का आगाज, यहां जानें डेट और टाइम से लेकर टिकट Price

Noida Auto Expo 2023: आज से नोएडा में ऑटो एक्सपो का आगाज, यहां जानें डेट और टाइम से लेकर टिकट Price
X
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में 11 जनवरी 2023 दिन बुधवार से ऑटो एक्सपो शुरू हो रहा है। ऑटो एक्सपो हर दो वर्ष में लगता है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में 11 जनवरी 2023 दिन बुधवार से ऑटो एक्सपो शुरू हो रहा है। यहां ऑटो एक्सपो में ऑटो कंपनियां अपने वाहनों का प्रदर्शन करती हैं। यह मेला प्रत्येक 2 वर्ष में एक बार लगता है। यहां हम आपको ऑटो एक्सपो से जुड़ी कुछ जानकारियों बताने जा रहे हैं, जैसे डेट और टाइम से लेकर टिकट की कीमत क्या है और नोएडा में कहां पर ऑटो एक्सपो लग रहा है।

ऑटो एक्सपो मोटर शो 11 से 18 जनवरी 2022 तक चलेगा। 11 और 12 जनवरी को सिर्फ मीडियाकर्मियों को एंट्री मिलेगी। 13 जनवरी से 18 जनवरी 2022 तक आम लोग भी मोटर शो में शामिल हो सकते हैं। ऑटो एक्सपो का समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। जबकि वीकेंड पर यह सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। एक्सपो के आखिरी दिन 18 जनवरी को यह सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुला रहेगा।

ऑटो एक्सपो के लिए टिकट की कीमते

जो लोग ऑटो एक्सपो में जाने का प्लान कर रहे हैं। इसके लिए टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। जिसके लिए आपको बुक माई शो की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप मेट्रो स्टेशनों से भी ऑटो एक्सपो की टिकट खरीद सकते हैं। 13 जनवरी को टिकट की कीमत 750 रुपये है। 16 जनवरी से 18 जनवरी तक टिकट की कीमत 350 रुपये है। अगर आप वीकेंड पर ऑटो एक्सपो में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो वीकेंड पर टिकट की कीमत 475 रुपये है।

दिल्ली-एनसीआर के लोग कैसे पहुंचे ऑटो एक्सपो में

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2023 चल रहा है। ये नॉलेज पार्क II मेट्रो स्टेशन के पास है। नोएडा सेक्टर 51 तक आने वाले लोग एक्वा लाइन मेट्रो के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। दिल्ली हो या नोएडा अपने स्टेशन से आपको नॉलेज पार्क II मेट्रो स्टेशन तक आना होगा। ये जगह ग्रेटर नोएडा में है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के ऑटो एक्सो में ऑटो कंपनियां 16 वाहनों का प्रदर्शन कर सकती हैं। इसमें ग्रैंड विटारा, XL6, Ciaz, Ertiga, Brezza, Baleno, Swift की गाड़ियां होंगी और इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी एक्सपो में नजर आएंगी। इसके साथ TVS Motors, Hero Motorcorp, Bajaj Auto, Honda Motorcycle और Yamaha भी अपनी गाड़ियां लॉन्च कर सकती हैं।

Tags

Next Story