भारत ही नहीं दुनिया के इन 17 देशों के साथ है चीन का सीमा विवाद, पढ़िये विवादों की सूची

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन की सेना के बीच नौ दिसंबर को झड़प हुई। इसमें दोनों देशों के जवान घायल हुए। भारत अकेला देश नहीं है, जिससे चीन भारतीय क्षेत्र को कब्जाने का प्रयास करता है। करीब 18 ऐसे देश हैं, जहां चीन इन देशों के समुद और जमीन को हथियान चहाता है और इसे लेकर समय-समय पर विवाद भी सामने आ जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की भारत समेत 14 देशों के साथ करीब 22 हजार किलोमीटर लंबी सीमा पड़ती है, लेकिन चीन का करीब 18 देशों के साथ सीमा पर विवाद होता है। जमीन पर कब्जे को लेकर चीन का पड़ोसी देशों से विवाद तो है ही, साथ ही चीन समुंद्र पर कब्जे को लेकर भी लड़ाई करता रहता है। दक्षिणी चीन सागर को लेकर कई देशों के साथ चीन का आज भी विवाद चल रहा है।
किन-किन देशों के साथ चीन से चल रहा विवाद
1. दक्षिणी चीन सागर को लेकर चीन का फिलीपींस के साथ विवाद चल रहा है। दोनों देशों के बीच फिलीपींस में स्कारबोरो और स्प्रैटली आईलैंड को लेकर विवाद चल रहा है।
2. वियतनाम के साथ भी दक्षिणी चीन सागर को लेकर चीन का विवाद चल रहा है। पैरासल आईलैंड और स्प्रैटली आइलैंड को लेकर चीन हमेशा दावा करता है कि यह हमारे हिस्से में हैं।
3. नातुना आइलैंड और दक्षिणी चीन सागर के कुछ हिस्सों को लेकर इंडोनेशिया के साथ भी चीन का विवाद है। इंडोनेशिया अपने हिस्से में एक आयल एंड नेचुरल गैस की सप्लाई के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसके लिए चीन आपत्ति जताता है।
4. स्प्रैटली आइलैंड को लेकर चीन यहां मलेशिया के साथ लड़ता रहता है।
5. जापान के साथ ही टोक्यो, बीजिंग, साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया और ताइवान के साथ भी चीन का सीमा विवाद है।
6. ऐसे ही चीन का भारत सहित नेपाल, भूटान और लायोस के साथ जमीन को लेकर सीमा विवाद चल रहा है। भारत की चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।
7. नेपाल के तिब्बत इलाके में चीन की 1,439 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।
8. भूटान की चीन के साथ 477 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।
9. लाओस देश का 500 किलोमीटर का एक छोटा सा हिस्सा चीन के साथ लगता है। इन सभी देशों के साथ चीन का जमीन और समंदर पर सीमा विवाद चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS