अरुंधति के विवादित बयान पर शिवराज और उमा भारती ने दी प्रतिक्रिया, बोले ऐसे बुद्धिजीवियों का भी बने रजिस्टर

लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने एनपीआर को लेकर लोगों से कहा है कि वह अधिकारियों को गलत जानकारी दें। उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर यही हमारे देश के बुद्धिजीवी है तो पहले हमें ऐसे 'बुद्धिजीवियों' का रजिस्टर बनाना चाहिए! वैसे उन्होंने ने अपना नाम तो बता ही दिया, साथ में ये भी बता दिया कि उन्हें कंग-फ़ू की भी जानकारी है। अरुंधती जी को शर्म आनी चाहिए! ऐसे बयान देश के साथ विश्वासघात नहीं है तो क्या है?
अगर यही हमारे देश के बुद्धिजीवी है तो पहले हमें ऐसे 'बुद्धिजीवियों' का रजिस्टर बनाना चाहिए!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 25, 2019
वैसे उन्होंने ने अपना नाम तो बता ही दिया,
साथ में ये भी बता दिया कि उन्हें कंग-फ़ू की भी जानकारी है।
अरुंधती जी को शर्म आनी चाहिए! ऐसे बयान देश के साथ विश्वासघात नहीं है तो क्या है? https://t.co/9eSTPsj5BF
वहीं उमा भारती ने कहा कि मैं शर्मिंदा हूं कि मुझे इस महिला के नाम का ज़िक्र करना पड़ रहा है, जिसके दिमाग़ में रंगा-बिल्ला जैसे लोग भी आदर्श हो सकते हैं। यह विचार महिला विरोधी, मानवता विरोधी एवं बेहद घृणित एवं विकृत मानसिकता की पहचान है।
रंगा-बिल्ला वो धृणित अपराधी थे जिन्होंने स्कूल की छात्रा के साथ दुराचरण कर के उसकी हत्या की तथा उसको बचाने की कोशिश में लगे उसके भाई की भी हत्या कर दी। देशवासियों को याद आ जाएगा कि वह कितना धृणित एवं जघन्यतम कृत्य था।
7. मैं शर्मिंदा हूँ कि मुझे इस महिला के नाम का ज़िक्र करना पड़ रहा है, जिसके दिमाग़ में रंगा-बिल्ला जैसे लोग भी आदर्श हो सकते हैं। यह विचार महिला विरोधी, मानवता विरोधी एवं बेहद घृणित एवं विकृत मानसिकता की पहचान है।
— Uma Bharti (@umasribharti) December 25, 2019
अरुंधति रॉय ने दिया ये बयान
सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक विरोध रैली को संबोधित किया है। इस दौरान अरुंधति रॉय ने एनपीआर को लेकर विवादित बयान दिया है। अरुंधति रॉयन का कहना है कि लोग एनपीआर को लेकर अधिकारियों को सही जानकारी नहीं दें। उन्होंने कहा है कि नाम पूछने पर रंगा-बिल्ला या गलत नाम बताएं। लोग पता जैसे रेस कोर्स रोड बताएं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुंधति रॉय ने भी दावा किया कि एनपीआर, एनआरसी के लिए डेटाबेस का काम करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि एनआरसी देश के मुस्लिमों के खिलाफ है। उन्होंने लोगों से एनपीआर का विरोध करने की अपील की है। अरुंधति रॉय एनआरसी के मुद्दे पर पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS