NRC पर सीजेआई रंजन गोगोई का बड़ा बयान, बोले- ये भविष्य का दस्तावेज

NRC पर सीजेआई रंजन गोगोई का बड़ा बयान, बोले- ये भविष्य का दस्तावेज
X
रंजन गोगोई ने कहा कि एनआरसी कोई दस्तावेज नहीं है। यह 19 लाख या 40 लाख की बात नहीं है। यह भविष्य के लिए हमारा मूल दस्तावेज है।

सीजेआई रंजन गोगोई ने रविवार को 'पोस्ट कॉलोनियल असम' किताब के विमोचन कार्यक्रम में एनआरसी ( नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स) को भविष्य के लिए आधार दस्तावेज बताया है।

रंजन गोगोई ने कहा कि एनआरसी कोई दस्तावेज नहीं है। यह 19 लाख या 40 लाख की बात नहीं है। यह भविष्य के लिए हमारा मूल दस्तावेज है। इसके आधार पर लोग भविष्य के दावों को आधार बना सकते हैं।

गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से स्थिति खराब हुई

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों की गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से स्थिति और खराब हो गई। एनआरसी की जरूरत अवैध प्रवासियों की संख्या का तत्काल पता लगाने के लिए की गई थी। इसमें कुछ भी कम या ज्यादा नहीं होना था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story