ऑड-ईवन स्कीम : दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर, सीएनजी कारों पर लगेगी रोक

ऑड-ईवन स्कीम : दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर, सीएनजी कारों पर लगेगी रोक
X
ODD Even Scheme : देश की राजधानी दिल्ली में 5 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम लागू होने जा रही है। जोकि लाखों सीएनजी वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है।

ODD Even Scheme : देश की राजधानी दिल्ली में 5 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम लागू होने जा रही है। जोकि लाखों सीएनजी वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। क्योंकि इस बार प्राइवेट सीएनजी कारों को मिलने वाली राहत भी समाप्त हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक ऑड-इवेन में किसे छूट मिले?

इस पर अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा मांगी गई राय पर परिवहन विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में सीएनजी कारों को छूट नहीं दिए जाने की वकालत की गई है। यह रिपोर्ट परिवहन मंत्री को सौंपी जा चुकी है। अब मंत्री के द्वारा यह रिपोर्ट सीएम केजरीवाल को सौंपी जाएगी। इसके बाद दिल्ली सरकार तय करेगी कि वह इसे मानती है या नहीं।

छूट देने से साफ इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवहन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में सीएनजी से चलने वाली कारों को छूट देने से साफ इनकार कर दिया गया है। इसके पीछे परिवहन विभाग ने लंबी निगरानी प्रक्रिया होने का कारण बताया है।

जबकि विभाग ने ऑड-इवेन से महिलाओं को छूट देने की वकातल की है। जबकि दफ्तरों के समय में बदलाव की भी बात कही गई है। सुझाव में दफ्तरों के समय 11 बजे से शाम 7:30 बजे करने की बात कही है।

सीएनजी वाहनों को छूट मिलती रही है

आपको बता दें कि दिल्ली में ऑड-इवेन स्कीम में हर बार सीएनजी वाहनों को छूट मिलती रही है। इसके पीछे की वजह यह थी कि सीएनजी वाहनों से प्रदूषण नहीं फैलता है। ऑड-इवेन के दौरान लोगों ने सीएनजी कारों में 'कार पूलिंग' को प्राथमिकता दी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story