ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए किया राहत पैकेज का ऐलान

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से पैदा हुईं समस्याओं के बीच ओडिशा की सरकार ने राज्य के रेहड़ी पटरी वालों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है। सरकार ने शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 26.29 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को 26,29,71,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। शहरी इलाकों में स्ट्रीट वेंडर्स की मदद के लिए राशि का ऐलान किया है। महामारी को नियंत्रित करने के लिए राज्य में लॉकडाउन की वजह से रेहड़ी-पटरी वालों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उनकी सहायता के लिए सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दी है। इस सहयोग से प्रदेश के 87,657 रेहड़ी पटरी वालों को लाभ मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS