ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 5 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को दी मंजूरी, राज्य को स्टील हब बनाने पर जोर

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 5 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को दी मंजूरी, राज्य को स्टील हब बनाने पर जोर
X
ओडिशा सरकार ने राज्य में 5 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद राज्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार राज्य के विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। मंगलवार को ओडिशा सरकार ने राज्य में 5 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद राज्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नेतृत्व में 26वें उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण की अध्यक्षता में 1.46 लाख करोड़ रुपये की 5 प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए राज्य में 26,959 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

सरकार ने बयान जारी कर बताया कि देश में शीर्ष निवेश स्थलों में से एक बनकर ओडिशा वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी के बावजूद 2.96 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने में सक्षम रहा। ओडिशा को भारत का स्टील हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री के विजन 2030 की एक बड़ी सफलता में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। बैठक में 1,46,172 करोड़ रुपये की 5 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

बता दें कि सीएम पटनायक राज्य को भारत का स्टील हब बनाने चाहते हैं, जिसको लेकर विजन 2030 में ये 5 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाएं अहम भूमिकाएं निभाएंगी। ओडिशा लगातार इस्पात निर्माण के मामले में आगे बढ़ रहा है। साल 2000 में 2 मीट्रिक टन से बढ़कर साल 2020 में 20 मीट्रिक टन पहुंच गया है। जो सरकार की एक बड़ी उपलब्धी है।

Tags

Next Story