Odisha स्थित मेरामुंडाली के TATA Plant में विस्फोट, 19 लोग घायल, टाटा ग्रुप ने जारी किया बयान...

Odisha स्थित मेरामुंडाली के TATA Plant में विस्फोट, 19 लोग घायल, टाटा ग्रुप ने जारी किया बयान...
X
ओडिशा के मेरामुंडाली स्थित टाटा प्लांट में विस्फोट (Plant Explosion) हुआ। जिसके चलते प्लांट में आग लग गई। इस हादसे में 19 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद टाटा ग्रुप ने बयान जारी कर दुख जताया है। जानें टाटा ने क्या कहा...

ओडिशा (Odisha) स्थित टाटा प्लांट (Tata Plant) में विस्फोट की खबर सामने आई। बता दें कि आज यानी मंगलवार को ओडिशा स्थित मेरामुंडाली (Meramandali) प्लांट में जोरदार धमाका हो गया है। यह हादसा ओडिशा के ढेंकानाल (Dhenkanal) जिले स्थित टाटा स्टील (Tata Steel) की हॉट रोल्ड कॉइल फैक्ट्री (Rolled Coil Factory) में हुआ है। यह धमाका इतना जोरदार था कि, इसमें 19 लोग घायल हो गए हैं। अचानक हुए ब्लास्ट से फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी मजदूर फैक्ट्री से निकलकर भागने लगे। ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, इस कारण से 19 लोग झुलस गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा सोमवार दोपहर 1 बजे हुआ है। इस घटना से काफी लोग प्रभावित हुए हैं। हादसे के बाद फौरन घायलों को प्लांट परिसर के अंदर ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (Occupational Health Center) में भर्ती कराया, जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए कटक रेफर कर दिया गया है। यह घटना किस कारण से हुई है, इसका पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

टाटा ग्रुप की प्रतिक्रिया

इस हादसे के बाद टाटा स्टील ने एक बयान जारी किया है। टाटा ने कहा कि ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के निकलने के कारण बीएफपीपी 2 पावर प्लांट में दुर्घटना की खबर से हमें दुख हुआ है। दुर्घटना आज दोपहर 1 बजे के आसपास हुई है। आगे कहा कि निरीक्षण कार्य के दौरान और साइट पर काम करने वाले कुछ लोगों को प्रभावित किया है, जिन्हें तुरंत आगे के इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया और क्षेत्र को बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...Tata Group 45 हजार महिला कर्मचारियों को देगा नौकरियां, iPhone पार्ट्स के प्लांट में मिलेंगे मौके

Tags

Next Story