Omicron: विदेशों से आंध्र प्रदेश लौटे 60 में से 30 यात्री लापता, ढूंढ रही सरकार

Omicron: दुनिया के देशों के साथ साथ भारत में भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। जोखिम भरे देशों से लौट रहे यात्रियों को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट पर ही यात्रियों की जांच की जा रही है। लेकिन इसी बीच आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों से आंध्र प्रदेश को बीते 10 दिनों में 60 यात्री लौटे हैं। जिनमें से 9 यात्री अफ्रीका से लौटे हैं। इन 60 यात्रियों में 30 यात्री विशाखापट्टनम में रुके हुए हैं। जबकि 30 यात्री राज्य की अलग-अलग जगहों को रवाना हो चुके हैं। अब राज्य सरकार इन यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए ढूंढ रही है।
बताया जा रहा है कि कई यात्रियों ने तो फोन उठाना बंद कर दिया है। जिस वजह से अधिकारियों को इनके लापता होने का डर सता रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।
24 देशों में फैल चुका है ओमिक्रॉन
खबरों की मानें तो दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में 11 हजार 500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन पहले के 8 हजार 500 केस से भी ज्यादा है। यह चौंकाने वाला आंकड़े इसलिए भी हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोविड-19 का वैरिएंट ओमिक्रॉन अब तक कम से कम 24 देशों में फैल चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS