Omicron BF.7: भारत में लग सकता है Lockdown, IMA ने जारी की COVID-19 एडवाइजरी

चीन समेत दुनिया के 5 देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बाद भारत में भी रोकथाम को लेकर फिर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्योंकि चीन के अलावा अमेरिका और जापान जैसे देशों में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। इसके बाद से ही भारत में लॉकडाउन के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में भी चीन जैसे हालात बन जाते हैं, तो यहां लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि भारत में कोरोना से कोई खतरा नहीं होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. अनिल गोयल ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर कहा कि भारत में 95 फीसदी आबादी को टीका लग चुका है। यहां कोविड की वजह से चीन जैसे हालात बनने की संभावना नहीं है।
आईएमए ने जारी की कोविड-19 एडवाइजरी
बता दें कि चीन और जापान समेत कई देशों में हालात बेहद खराब हैं। चीन के अस्पतालों में वेंटिलेटर तक की कमी हो गई है। ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट BF.7 चीन में तबाही मचा रहा है। भारत में भी इस वेरिएंट के 4 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद भारत सरकार सतर्क हो गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोरोना संकट पर एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि देश के नागरिकों को इस वायरस की रोकथाम के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
1. सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना जरूरी है।
2. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है
3. सैनिटाइजर और साबुन से हाथ धोते रहें।
4. राजनीतिक और सामाजिक सभाओं में जाने से बचें।
5. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचें।
अगर आप बुखार, गले में खराश, खांसी या लूज मोशन आदि समस्याओं से परेशान हैं, तो डॉक्टर के पास जाएं। जल्द से जल्द कोविड वैक्सीनेशन कराएं और जिसमें बूस्टर डोज भी शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS