Omicron : भारत में तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पंहुचा 150 के पार

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (New Variants Omicron) से तनाव बढ़ने लगा है। रविवार को देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के कुल मामले 150 को पार कर गए, जिसमें सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र (Maharashtra) में बनी हुई है। यहां ओमिक्रॉन के 6 नए मामले सामने आने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी है। जिसके बाद देश में ओमिक्रॉन मरीजों (Omicron Patients) का अकड़ा 151 हो चुका है।
केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), केरल (11), गुजरात (9) आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में मरीजों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग ( Health Department) ने कहा कि रविवार को छह लोग कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए जिससे राज्य में इस रूप से संक्रमित लोगों की संख्या 54 हो गई।
इनमें से दो मरीजों ने तंजानिया की यात्रा की थी। वहीं, दो इंग्लैंड से लौटे हैं जबकि एक ने पश्चिम एशिया ( Health Department) की यात्रा की है। इन सभी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग ने एक बयान में कहा कि एक अन्य मरीज पुणे के जुन्नार (Junnar) का पांच साल का बच्चा है, जो जुन्नार के दुबई यात्रियों (Dubai Travelers) के संपर्क में आया था।
अधिकारियों ने बताया ओमिक्रॉन के छह नए मामले सामने आए जिनमें से चार में संक्रमण की पुष्टि मुंबई हवाईअड्डे (Mumbai Airport) पर जांच के दौरान हुई। इन चार मरीजों में से एक व्यक्ति मुंबई का है। दो कर्नाटक (Karnataka) के हैं और एक औरंगाबाद (Aurangabad) का है।" राज्य में सामने आए कुल 54 मामलों में से 22 मामलों की पुष्टि मुंबई में हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS