Onam 2023: ओणम के त्योहार की देशभर में धूम, पीएम मोदी-द्रौपदी मुर्मू समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Onam festival 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीपीआई (M) महासचिव सीताराम येचुरी और कई अन्य नेताओं ने मंगलवार यानी आज 10 दिवसीय ओणम त्योहार पर शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने संदेश साझा करते हुए लोगों से केरल के फसल उत्सव की चमक फैलाने का आग्रह किया और समृद्धि की कामना की।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी को ओणम की शुभकामनाएं। आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, अद्वितीय आनंद और अपार समृद्धि की वर्षा हो। पिछले कई सालों में, ओणम एक वैश्विक त्योहार बनकर उभरा है और यह केरल की संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाता है।
Onam greetings to everyone! May your lives be showered with good health, unparalleled joy and immense prosperity. Over the last many years, Onam has become a global festival and it beautifully showcases the vibrant culture of Kerala.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2023
राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने ट्विटर पर ट्वीट कर लोगों को बधाई दी और कहा कि इस शुभ अवसर पर हम अनगिनत उपहारों के लिए प्रकृति मां के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि फसल का यह त्योहार सभी के बीच समृद्धि और सद्भाव की भावना लेकर आए।
Greetings to all fellow citizens and our brothers and sisters in Kerala on Onam! On this auspicious occasion we express our gratitude to Mother nature for the countless bounties. May this harvest festival usher in prosperity and the spirit of harmony among all.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 29, 2023
केरल के सीएम विजयन ने दी शुभकामनाएं
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा कि ओणम समानता और भाईचारे के शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है और ये मूल्य शांति और समृद्धि की समान स्थितियों को फिर से बनाने के संघर्ष को गति देते हैं। आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने लोगों से आग्रह किया कि वे केरल के प्रेम, समानता और सद्भाव को बनाए रखें।
तमिलनाडु के सीएम ने दी बधाई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने कहा कि यह त्योहार समानता, भाईचारे और विकास से भरे भारत को फिर से स्थापित करने का एक अवसर है। स्टालिन ने कहा कि केरल के लोगों द्वारा उत्साह और एकता के साथ मनाए जाने वाले त्योहार ओणम पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ फसल उत्सव नहीं है बल्कि एक ऐसा त्योहार भी है जहां मलयाली प्रतीकात्मक रूप से द्रविड़ राजा महाबली का स्वागत करते हैं।
काग्रेस ने भी ट्वीट कर दी बधाई
कांग्रेस पार्टी (Congress) ने भी आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि ओणम के शुभ अवसर पर केरल के हमारे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए खुशियां और प्रचुरता लाए। 20 अगस्त से शुरू हुआ यह त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और दस दिनों तक चलता है। इस वर्ष के उत्सव के लिए केरल की थीम 'ओणम, ओरु ईनम' (ओणम, सद्भाव की सिम्फनी) है। तिरुवनंतपुरम पूरी तरह से रोशनी से चमक उठा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS