मुंबई वारदात! 5 साल की बच्ची से स्कूल परिसर में रेप, 52 साल का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई वारदात! 5 साल की बच्ची से स्कूल परिसर में रेप, 52 साल का आरोपी गिरफ्तार
X
ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai Rape) से आया है, जहां पर एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

देश में हर मिनट पर बलात्कार की खबरे सामने आती है, महानगर से रोज ऐसी खबरे आना आम है, वारदातों का ये सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai Rape) से आया है, जहां पर एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के नवघर थाना पुलिस ने कहा कि एक शख्स को 5 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके स्कूल परिसर में बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 52 वर्षीय एक स्कूल कर्मचारी के तौर पर हुई है। उसने उसे एक कमरे में बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल इलाज किया जा रहा है।


पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। आरोपी बीते 30 सालों से स्कूल में काम कर रहा था।

Tags

Next Story