One Rupee Clinic की मदद से महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर की तस्वीर

महाराष्ट्र के मुंबई में पनवेल रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे डॉक्टरों की टीम ने वन रुपया क्लीनिक की मदद से महिला की डिलीवरी की। रेलमंत्री ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है।
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय रेलवे ने एक रुपया क्लीनिक के डॉक्टरों और स्टाफ की मदद से मुंबई में नेरुल से पनवेल के बीच प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी की। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
Maharashtra: A woman, travelling from Nerul to Panvel, gave birth to a child at Panvel railway station earlier this morning, with the help of a doctor of Railway's One Rupee Clinic and the railway staff. The mother and the child are healthy and have been shifted to a hospital. pic.twitter.com/8v0cTTypbb
— ANI (@ANI) November 21, 2019
आगे लिखा कि एक रुपया क्लीनिक यात्रियों के लिए एक मददगार मुहीम बन रही है। कई बार लोगों का इस योजना को लाभ मिला है।
रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए एक रुपया क्लिनिक के डॉक्टरों व रेलवे स्टाफ की सहायता से आज मुंबई में नेरुल से पनवेल की यात्रा के दौरान एक महिला ने शिशु को जन्म दिया।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 21, 2019
रेलवे का एक रुपया क्लीनिक सफर के दौरान यात्रियों का मददगार रहा है, और अनेकों बार इसने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। pic.twitter.com/8v9mhvBglP
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महिला नेरुल से पनवेल जा रही थी तभी उसे प्रसव का दर्द उठने लगा। इसी दौरान स्टेशन पर महिला को वन रुपया क्लीनिक के डॉक्टरों से मिली और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर ही महिला की डिलीवरी करवा दी।
फिलहाल, महिला और बच्चा दोनों ठीक हैं। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर ने रेलवे स्टेशन पर एक फोटो खींची और साथ में मां भी नजर आईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS