J&K: पाकिस्तान ने LoC पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाक सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा प्रवक्ता ने कहा है कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा की जा रही लगातार गोलीबारी में इस साल अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। रक्षा प्रवक्ता ने आगे कहा कि जवान लक्ष्मण जोधपुर के रहने वाले थे।
पाकिस्तानी सैनिकों ने बीते बुधवार को भी सुंदरबनी में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में जवान लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोलीबारी का दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब
बाद में उनकी सांसे थम गईं। वे एक बहादुर, प्रेरणादायी और समर्पित जवान थे। देश उनकी शहादत और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद रखेगा। इसी साल (2021) जनवरी महीन में पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए थे। अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि हमारे जवान पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS