NCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, देश में हर 16 मिनट पर एक रेप, हर 4 घंटे में होती है एक महिला की तस्करी

NCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, देश में हर 16 मिनट पर एक रेप, हर 4 घंटे में होती है एक महिला की तस्करी
X
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 'क्राइम इन इंडिया' 2019 की रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार देश में हर 16 मिनट पर एक महिला के साथ बलात्कार होता है।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और हाथरस में हुई गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के बाद एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस इसी बीच नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक मामले को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 'क्राइम इन इंडिया' 2019 की रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार देश में हर 16 मिनट पर एक महिला के साथ बलात्कार होता है। जबकि देश में हर 4 घंटे में एक महिला की तस्करी की जाती है और हर चार मिनट में एक महिला अपने ससुराल वालों के हाथों क्रूरता का शिकार होती है।

साल 2019 में अब तक दर्ज मामलों के अनुसार, हर दिन देश में औसतन 87 बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल के शुरुआती 9 महीनों में महिलाओं के खिलाफ अबतक कुल 4 लाख 5 हजार 861 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा साल 2019 तक भारत में हर 1 घंटे 13 मिनट में एक महिला दहेज उत्पीड़न का शिकार होती है और उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है। इतना ही नहीं 2 या 3 दिन में एक लड़की पर एसिड अटैक से जाता है।

Tags

Next Story