आम लोगों पर महंगाई की मार: आसमान छू रहे प्याज के दामों में एक हफ्ते में दोगुनी बढ़ोतरी, जानें आज का भाव

राजधानी दिल्ली में आजकल प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं जिसकी मार आम आदमी की जेब पर पड़ रही है । पिछले कुछ समय में प्याज के दामों में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई दिल्ली के बाजारों में इस समय प्याज 60 रुपये किलो बेचा जा रहा है।
मांग बढ़ी आपूर्ति हुई कम
पिछले 10 से 15 दिनों में प्याज की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। पहले प्याज का थोक मूल्य 15 रुपये प्रति किलोग्राम था जो अब बढ़कर 60 तक पहुंच गया है। दिल्ली के आजादपुर थोक सब्जी बाजार के व्यापारी राजेंद्र शर्मा के अनुसार बढ़ोतरी की वजह कई राज्यों में बाढ़ के कारण मांग और आपूर्ति में अंतर के बीच का अंतर है। शहर में प्याज की आपूर्ति मांग से कम है।
एक अन्य व्यापारी ने बताया पहले हर दिन प्याज से भरे 100 से अधिक ट्रक मंडी आते थे, लेकिन वर्तमान में, संख्या लगभग 70 ट्रकों के आसपास आ गई है। जिसका असर प्याज के दामों पर पड़ रहा है।
इन राज्यों में प्याज की कीमत दोगुनी
इसकी आपूर्ति में कमी का एक बड़ा कारण है महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख आपूर्ति वाले राज्यों में बाढ़ जिसकी वजह से देश भर के थोक बाजारों में असमान वितरण की वजह से प्याज की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS