INDIA Mumbai Meet: इंडिया की गठबंधन की तीसरी बैठक खत्म, साथ चुनाव लड़ने की खाई कसमें, यहां पढ़ें तमाम अपडेट्स...

INDIA Mumbai Meet: इंडिया की गठबंधन की तीसरी बैठक खत्म, साथ चुनाव लड़ने की खाई कसमें, यहां पढ़ें तमाम अपडेट्स...
X
Opposition INDIA Mumbai Meet Day 2: विपक्ष की महागठबंधन की तीसरी बैठक खत्म हो गई है। आज इस बैठक का दूसरा दिन था। इस बैठक में 13 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है।

Opposition INDIA Mumbai Meet Day 2 LIVE: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर विपक्ष के महागठबंधन (Grand Alliance) की तीसरा बैठक खत्म हो गई है। इस दो दिवसीय बैठक (Two Day Meeting) की शुरुआत 31 अगस्त को हुई थी। आज इस बैठक का दूसरा दिन था। बैठक में इंडिया गठबंधन का स्लोगन जारी किया गया है। बता दें कि मुंबई में हो रही विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक में 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए थे। विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अभी इस पर कोई चर्चा नही हुई है। दूसरे दिन की बैठक शुरू होने से पहले राजनीति काफी गरमाई गई, जब महाराष्ट्र में हो रही इस बैठक के दौरान गठबंधन के पोस्टर पर सीएम एकनाथ शिंदे की पोस्टर लगाई गई। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष में सियासत छिड़ गया।

इंडिया गठबंधन का विस्तार

इस बैठक को लेकर इंडिया गठबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि बैठक में कुल 28 दल शामिल हुए। इस गठबंधन में दो अन्य पार्टी महाराष्ट्र की वामपंथी पार्टी ‘पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (Peasants and Workers Party of India') और एक अन्य क्षेत्रीय पार्टी भी शामिल हुई। बता दें कि बैठक से पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इसकी घोषणा की थी कि इंडिया गठबंधन का विस्तार होने वाला है। कुछ अन्य पार्टी भी हमारे साथ शामिल होने वाली है। हालांकि, अभी तक इन दोनों पार्टी के नामों को आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं किया गया है।

INDIA Mumbai meet Day 2 Updates...

इंडिया गठबंधन ने दी इसरो को बधाई

इंडिया गठबंधन ने चंद्रयान की सफलता के लिए इसरो को बधाई दी है। गठबंधन ने कहा कि हम भारत की पार्टियां पूरे इसरो परिवार के वर्तमान और अतीत को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देती हैं, जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। इसरो की क्षमताओं और योग्यताओं के निर्माण, विस्तार और गहनता में छह दशक लग गए हैं। चंद्रयान-3 ने दुनिया को रोमांचित कर दिया है, जो कल आदित्य-ली के प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रही है। हम आशा करते हैं कि इसरो की असाधारण उपलब्धियां हमारे समाज में वैज्ञानिक सोच की भावना को मजबूत करेंगी और हमारे युवाओं को वैज्ञानिक प्रयासों के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा देंगी।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत ये नेता पहुंचे

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी मुंबई में भारतीय गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन मुंबई में भारत गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा मुंबई में भारत गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।

आज नहीं होगा गठबंधन का लोगो लॉन्च

इंडिया गठबंधन ने ये साफ कर दिया है कि आज बैठक के दूसरे दिन LOGO लॉन्च नहीं किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 6 लोगो तैयार किया गया है, जिनमें से एक लोगो को फाइनल किया गया है। अब इस लोगो में कुछ बदलाव के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि अब इंडिया गठबंधन के लोगो को अगले मीटिंग में लॉन्च किया जाएगा।

बैठक के साथ पोस्टर वार शुरू

दूसरी ओर विपक्ष की बैठक के साथ-साथ पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में कई स्थानों पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) का पोस्टर लगा दिया गया है, बैठक स्थल के पास जहां इंडिया गठबंधन के पोस्टर लगाए गए थे। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं।


Tags

Next Story