पी चिदंबरम कभी थे पीएम पद की रेस में, अब तिहाड़ जेल में काट रहे हैं सजा

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी. चिदंबरम ने कभी नहीं सोचा होगा की उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ेगा। पी. चिदंबरम कभी प्रधानमंत्री पद की रेस में भी शामिल थे लेकिन आज वह आईएनएक्स मीडिया घोटाला में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें गुरुवार को जेल भेजा गया। 19 सितंबर तक अब वह तिहाड़ जेल में ही न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
कट्टर वामपंथ की और रहा झुकाव
मद्रास में एक कारोबारी के परिवार में जन्में पी चिदंबरम का 1960 के दशक में कट्टर वामपंथ की तरफ झुकाव रहा था। चिदंबरम ने हावर्ड विजनेस स्कूल से एमबीए किया और राजनीति में पहुंचे। 1967 में कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े।
1969 में कांग्रेस के बंटवारा के समय उन्हेंने इंदिरा गांधी का साथ दिया। पी चिदंबरम राजीव गांधी के बेहद करीबी भी रहे। साल 1996 में कुछ मतभेदों के चलते कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया था। 1997 में पी चिदंबरम संयुक्त मोर्चा सरकारम में वित्त मंत्री बने।
मनमोहन सरकार में कांग्रेस फिर शामिल हुए
नीतिगत मतभेदों के चले कांग्रेस को छोड़ने वाले पी चिदंबरम मनमोहन सरकार के समय फिर से कांग्रेस में शामिल हुए। पी चिदंबरम ने 2004-8 तक वित्त मंत्रालाय संभाला। इसके बाद उन्होंने 2008-12 तक गृहमंत्री का कार्यभार संभाला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS