Padma Awards 2021: सरकार ने मरणोपरांत इन हस्तियों को दिया पद्म विभूषण अवॉर्ड, जानें कौन कौन हैं इस लिस्ट में शामिल

Padma Awards 2021: सरकार ने मरणोपरांत इन हस्तियों को दिया पद्म विभूषण अवॉर्ड, जानें कौन कौन हैं इस लिस्ट में शामिल
X
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने सोमवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj), पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley) और जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan award posthumously) से सम्मानित किया।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने सोमवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj), पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley) और जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan award posthumously) से सम्मानित किया। राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज, अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली को पुरस्कार प्रदान किया।

साथ ही खेल जगत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण (Padma Bhushan) और फिल्म जगत से कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्मश्री से नवाजा गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah ), केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य नेता भी शामिल हुए थे।

इस साल 119 पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए वहीं, वर्ष 2020 के लिए 7 लोगों को पद्म विभूषण, 16 लोगों को पद्म भूषण और 119 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कार पाने वालों में 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता और 29 महिलाएं भी शामिल है. वही साल 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़े पद्म विभूषण पुरस्कार से 7 लोगों को सम्मानित किया गया है।

साथ ही 102 लोगों को पद्मश्री और 10 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति कोविंद ने सुषमा स्वराज और जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। पंडित चन्नूलाल मिश्रा को कला के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

वहीं मणिपुर की मैरी कॉम को खेलों के लिए पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से नवाजा गया है। अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। अभिनेत्री कंगना रनौत को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म श्री से सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

Tags

Next Story