Padma Awards 2022 Full List: पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को भी अवॉर्ड, देखें लिस्ट

Padma Awards 2022 Full List: पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को भी अवॉर्ड, देखें लिस्ट
X
इस लिस्ट में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, इस साल 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा।

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर देश के विशिष्ठ लोगों और वीरों को सम्मानित करने के लिए अवॉर्ड्स (Awards) का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय की तरफ से पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, इस साल 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा।

भारत सरकार ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, बुद्धदेव भट्टाचार्य, राजीव महर्षि और अभिनेता विक्टर बनर्जी को पद्म भूषण देने का ऐलान किया है। रावत और कल्याण सिंह के अलावा दो और लोगों प्रभा अत्रे और राधेश्याम खेमका को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकरा ने इस साल 126 लोगों को पद्म अवॉर्ड देने का ऐलान किया है। बॉलीवुड जगत के कई नामी सितारों को इस साल पद्मश्री दिया जाएगा। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं गायक सोनू निगम को भी पद्मश्री दिया है। इससे पहले सरकार ने जीवन रक्षा पदक और वीरता पुरस्कारों का ऐलान दोपहर में ही कर दिया था। इनमें ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत, वंदना कटारिया का भी नाम शामिल था।

Tags

Next Story