Padma Awards 2022: गुलाम नबी आजाद और बिपिन रावत समेत इन हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार, देखें लिस्ट

राष्ट्रपति भवन में सोमवार को प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने पद्म पुरस्कारों (Padma Award) से देश की महान शख्सियतों को सम्मानित किया। कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और राधेश्याम को भी यहीं पुरस्कार दिया गया है।
Senior Congress leader Ghulam Nabi Azad receives his Padma Bhushan award, in the field of Public Affairs pic.twitter.com/Y5BGatts4q
— ANI (@ANI) March 21, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 54 पद्म श्री पुरस्कार दिए हैं। पद्म भूषण पुरस्कारों में राधेश्याम और जनरल बिपिन रावत और गुलाम नबी आजाद हैं। वहीं पद्म भूषण पुरस्कार लेने वालों में मरणोपरांत गुरमीत बावा, एन. चंद्रशेखरन, देवेंद्र झाझरिया, राशिद खान, राजीव महर्षि, डॉ. साइरस पूनावाला और सच्चिदानंद स्वामी का नाम शामिल हैं।
#WATCH Swami Sivananda receives Padma Shri award from President Ram Nath Kovind, for his contribution in the field of Yoga. pic.twitter.com/fMcClzmNye
— ANI (@ANI) March 21, 2022
स्वामी शिवानंद को योग के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। जब स्वामी शिवानंद अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने पीएम मोदी को दंडवत प्रणाम किया और पीएम ने भी जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को भी प्रणाम किया। इसके अलावा पैराशूटर अवनि लेखारा और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जो 3 कैटेगिरी में दिए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड। इन हस्तियों को मिला सम्मान....
CDS General Bipin Rawat honoured with Padma Vibhushan posthumously, his daughters receive award
— ANI Digital (@ani_digital) March 21, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/93e0UH4cQv#cdsbipinrawat #padmaawards pic.twitter.com/0HKWpTw6FJ
1. सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत
2. नेता गुलाम नबी आजाद
3. पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया
4. सीरम के एमडी साइरस पूनावाला
5. गुरमीत बावा
6. भारतीय निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी
7. राधे श्याम खेमका (मरणोपरांत)
8. सच्चिदानंद स्वामी
9. हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया
10.पैरा-शूटर अवनि लेखारा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS