करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर के लिए पाकिस्तान ने व्यक्त की सहमति: सूत्र

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) ने 23 अक्टूबर को करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) समझौते पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की है।
Pakistan's Ministry of Foreign Affairs Sources: Pakistan has agreed to sign the Agreement on Kartarpur Sahib Corridor, on October 23. pic.twitter.com/XXNKaKHWL1
— ANI (@ANI) October 21, 2019
बता दें कि भारत के तमाम विरोध के बावजूद पाकिस्तान करतापुर कॉरिडोर के इस्मेमाल पर भारतीय सिख श्रद्धालुओं से सेवा शुल्क लेने पर अड़ा है। वहीं श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का खयाल करते हुए भारत ने समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला लिया है।
वहीं करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 5 नवंबर और दूसरा जत्था 6 नवंबर को रवाना होगा। करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले श्रद्धालुओं को पाकिस्तान द्वारा वीजा फ्री एक्सेस देने के लिए 23 अक्टूबर को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए केंद्र सरकार तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS