J&K: पाकिस्तानी सेना ने LoC पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में सेना का एक जवान घायल

पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी और गोले फेंके हैं। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंतोड़ जवाब दिया है। खबर है कि गोलीबारी में सेना का एक जावान घायल हो गया है।
कई इलाकों में हो रहा ही है फायरिंग
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर में महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान सीजफायर के दौरान कई घुसपैठ की कोशिश करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है।
पिछले हफ्ते, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर (जम्मू-कश्मीर) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने इलाके में भारी गोलीबारी और गोले दागे थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया था।
वहीं, कठुआ जिले में भी पाकिस्तानी सेना के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर भारी गोलीबारी की गई। यहां पर शाम 7 से रात साढ़े 9 बजे तक गोलाबारी की। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS