बड़ी खबर: जम्मू कश्मीर के पुंछ में दिखा पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, जांच में जुटी एजेंसी

बड़ी खबर: जम्मू कश्मीर के पुंछ में दिखा पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, जांच में जुटी एजेंसी
X
जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीमा के पास पाकिस्तान का लड़ाकू विमान देखा गया है। जिसके बाद सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं।

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीमा के पास पाकिस्तान का लड़ाकू विमान देखा गया है। जिसके बाद सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुंछ सेक्टर में आज सुबह पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को सीमा पर करीब आते देखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के करीब एक जेट की आवाज को भी सुना गया। इसके साथ ही आसमान में धुंए की एक लकीर भी देखी गई। फिलहाल, विमान दिखाई देने के बाद सेना को अलर्ट कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना सीमा पर करीब आए विमान की जांच में जुट गई है।

खुफिया एजेंसी सीमा के करीब आए विमान की जांच कर रही है। वहीं पाक सेना से संपर्क किया जा रहा है कि आखिर ये विमान सीमा के करीब कैसे और क्यों पहुंचा। पाकिस्तान कोई साजिश तो नहीं कर रहा है। इस मामले को गंभीर मानते हुए भारतीय सीमा पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना आज सोमवार सुबह की है। जब ये जेट सीमा के पास से गुजरा और उसके बाद गायब हो गया।

Tags

Next Story