परमबीर सिंह को आज निलंबित किया जा सकता है, सीएम उद्धव ठाकरे ने फाइल पर किए हस्ताक्षर: सूत्र

मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह (Parambir Singh) को "अनुशासनहीनता और अन्य अनियमितताओं" के लिए आज निलंबित किए जाने की संभावना है। सूत्रों इस बात की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निलंबन फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और आदेश आज जारी होने की संभावना है।
परम बीर सिंह पर आईएएस अधिकारी देबाशीष चक्रवर्ती की रिपोर्ट को महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। चक्रवर्ती ने अखिल भारतीय सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के लिए सिंह के खिलाफ जांच की थी। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने प्रशासनिक चूक के लिए परम बीर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच की थी।
इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने कहा था कि परम बीर सिंह को उनकी "अनुशासनहीनता और अन्य अनियमितताओं" के लिए जल्द ही निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि हम मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता और अन्य अनियमितताओं के लिए कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में हैं। उनके निलंबन की प्रक्रिया भी चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS