संसद मानसून सत्र: लोकसभा में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोकझोंक, जानें क्या बातचीत हुई

संसद मानसून सत्र: लोकसभा में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोकझोंक, जानें क्या बातचीत हुई
X
लोकसभा (Loksabha) में कांग्रेस सांसद और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के बीच जमकर नोकझोंक हुई

संसद (Parliament) के मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान आज लोकसभा (Loksabha) में कांग्रेस सांसद और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दरअसल वजह ये है कि हाल ही में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

इंडिया टूटे की रिपोर्ट बताती है कि लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच वाक् युद्ध हुआ। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा 12 बजे स्थगित होने के बाद सोनिया गांधी ने बीजेपी नेता रामा देवी से संपर्क किया। हालांकि बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने हस्तक्षेप किया। सूत्रों ने आगे कहा कि नोकझोंक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईरानी से कहा कि 'not to talk to her'।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से बीते 3 दिनों से ईडी पूछताछ कर रही थी। लेकिन एक नेता ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने जिस तरह लोकसभा में सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोला, जाहिर तौर पर उन शब्दों ने सोनिया को गहरी चोट पहुंचाई है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी की। जिसको लेकर संसद में हंगामा हो गया। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से मामले में माफी मांगने को भी कहा। वहीं सदन की कार्रवाई खत्म होने के बाद पत्रकारों ने भी सोनिया गांधी से इस सवाल का जवाब मांगा।

Tags

Next Story